'उम्रदराज' हो गई भारतीय टीम: बॉयकॉट

By Staff
लंदन, 3 अक्टूबर: इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम अगले महीने भारत आ रही है। टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर ज्योफ्रे बायकॉट ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अब उम्रदराज हो गई है। मुख्य रूप से उम्रदराज खिलाड़ियों पर आश्रित भारतीय टीम को हराने का यह सबसे अच्‍छा मौका है।

ब्रिटिश के एक समाचार पत्र के लिए ब्‍वॉयकॉट ने यह बात अपने एक विशेष लेख में लिखी है। बायकॉट ने लिखा है कि भारतीय टीम इन दिनों ढलान पर है। इंग्लैंड टीम को सीरीज ड्रा कराने के इरादे से नहीं बल्कि जीत हासिल करने की सोच के साथ भारत से टक्‍कर लेनी चाहिए।

बायकॉट मानते हैं भारत के चार दिग्गज बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का सुनहरा युग बीत चुका है। उन्‍होंने अपने लेख में लिखा है कि पिछले महीने श्रीलंका के साथ हुई टेस्ट सीरीज इस बात की गवाह भी है। दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस की फिरकी के आगे इनमें से कोई नहीं चल सका था।

बायकॉट ने लिखा है कि करियर के स्‍वर्णिम समय में इन चारों दिग्गजों ने शेन वार्न जैस महान स्पिनर की जमकर धुनाई की थी। ब्‍वॉयकॉट ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान केविन पीटरसन को जीत का मंत्र बताने के साथ-साथ कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

बायकॉट के मुताबिक पीटरसन को मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को निशाने पर लेना चाहिए। उनका मानना है कि सहवाग रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं। भारतीय टीम अगर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई तो उनकी पिच पर उन्‍हें हराना काफी मुश्किल है।

अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की अनुभवी स्पिन जोड़ी का सामना करना बहुत मुश्किल काम है। बायकॉट का मानना है कि तेज गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ और स्टीव हार्मिसन भारत के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार बन सकते हैं।

Story first published: Friday, October 3, 2008, 17:21 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+