For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सागारिक के बर्थडे पर जहीर ने पोस्ट किया खूबसूरत मैसेज, देखिए सेलिब्रेशन की Photos

नई दिल्ली: जन्मदिन की शुभकामनाएं तब और भी ज्यादा खूबसूरत खूबसूरत बन जाती हैं जब ये हमारे किसी स्पेशल द्वारा दी जाती हैं। सागरिका घाटगे के जन्मदिन पर ऐसा ही कुछ हुआ था। बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर अपने पति जहीर खान से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। जहीर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी पत्नी की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और लिखा: "जन्मदिन मुबारक एस.के. मेरा प्यार और जीवन भर के लिए मेरी एंटरटेनर।"

जहीर का रोमांटिक अंदाज

इस बीच, चक दे ​​इंडिया अभिनेत्री ने भी हमें उनके जन्मदिन की एक झलक दी और लिखा: "धन्य - आप सभी को बहुत प्यार और प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आभारी और धन्य हूं।"

अंग्रेजों को साउथ अफ्रीका पर मिली नाटकीय जीत, बेन स्टोक्स फिर बने इंग्लैंड के हीरो

सागरिका घाटगे और जहीर खान इंस्टाग्राम पर अक्सर उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं आप उनकी कुछ पोस्ट को यहां पर देख सकते हैं।

अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं एक-दूसरे के साथ तस्वीरें

नए साल के मौके पर भी दोनों ने अपनी एक तस्वीर साथ में पोस्ट की थी और सागारिका ने लिखा था- '2020 का स्वागत ऐसे इंसान के साथ जिसने मेरी जिंदगी को रोशन किया। सभी को नए साल की शुभकामनाएं। 2019 में सभी सीख और प्यार के लिए शुक्रिया।'

2017 में हुई थी दोनों की शादी

क्रिकेटर जहीर खान ने नवंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी। जहीर खान 14 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे, जब तक कि उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले लिया।

सागरिका घाटगे को आखिरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म इरादा में देखा गया था, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता और शरद केलकर भी थे। उन्होंने मिले ना मिले हम और रश जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह अगली बार मराठी फिल्म मानसून फुटबॉल में नजर आएंगी।

भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं जहीर

जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.95 के औसत के साथ 311 विकेट लिए हैं। वे कपिल देव के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 200 वनडे मैचों में भी 282 विकेट लिये हैं जबकि 17 टी-20 मुकाबलों में भारत के लिए खेलते हुए 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+