
इन दोनों के इश्क की खबर...
इन दोनों के इश्क की खबर तब लगी थी जब क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी के वक्त दोनों साथ-साथ पार्टी में नजर आए और ऐसे नजर आए जैसे कपल नजर आते हैं।

...क्लोज कमेस्ट्री
बाद में दोनों की नजदीकियों का एहसास सागारिका घाटगे के इंस्टाग्राम की तस्वीरों से हुआ, जिन्हें देखकर हर कोई सागरिका और जहीर के बीच की क्लोज कमेस्ट्री को आसानी से महसूस कर सकता था।

दोस्ती प्यार में तब्दील हो चुकी है
कहा जाने लगा कि जहीर और सागरिका लंबे वक्त से दोस्त हैं और अब ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो चुकी है। वैसे इससे पहले जहीर खान का नाम जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री ईशा शेरवानी के भी साथ जुड़ चुका है लेकिन जहीर ने कभी भी इस रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इस बार वो चुप नहीं रहेंगे, ऐसा उनके फैंस सोचते थे और आज एहसास हुआ कि वो सही सोचते थे।

फिल्म 'इरादा' की स्पेशल स्क्रीनिंग
दोनों के रिश्ते को लेकर बातें तब भी हुई जब इसी साल की फरवरी में जहीर खान अपने साथी खिलाड़ियों अजीत अगरकर और आशीष नेहरा के साथ फिल्म सागरिका की फिल्म 'इरादा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।
|
हो गई सगाई...
मालूम हो कि ज़हीर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उनके साथ उनकी खूबसूरत मंगेतर सागरिका नज़र आ रही हैं, ज़हीर ने लिखा, ‘कभी भी अपनी पत्नी की पसंद पर नहीं हंसना चाहिए, क्योंकि तुम उसमें से एक हो!!! जिंदगी भर के साथी.'


Click it and Unblock the Notifications