For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो कुंबले चाहते हैं कि जहीर बने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच?

नई दिल्ली। ऐसी खबर आ रही है कि टीम इंडिया के नये हेड कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि इस बार टीम के बॉलिंग कोच की कमान जहीर खान के हाथ में हो, उनकी दिली इच्छा है कि इस बार कोई इंडियन खिलाड़ी ही इस पोस्ट पर हो।

जहीर खान: द ग्रेट बॉलर, विनिंग मैन या तुरूप का पत्ता..

लेकिन जब इस बारे में क्रिकेट सलाहकार समिति के अहम सदस्य सौरव गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया लेकिन हां उन्होंने बातों-बातों में ये इशारा जरूर किया कि इस बारे में निर्णय बीसीसीआई लेगी और वो, लक्ष्मण और तेंदुलकर का इन सारी बातों से कोई लेना-देना नहीं है।

चैपल की धमकी.. जब तक मैं हूं..जहीर खान कभी भी टीम इंडिया में नहीं आ सकता

हालांकि गांगुली ने कहा कि कुंबले खुद बॉलर हैं ऐसे में हो सकता है कि बीसीसीआई बॉलिंग कोच रखे ही नहीं लेकिन अगर इस पोस्ट के लिए जहीर फाइनल होते हैं तो निश्चित रूप में वो एक अच्छी च्वाइस होंगे लेकिन उनका नाम फाइनल होने से पहले ये देखना होगा कि वो साल भर के लिए खाली है कि नहीं।

Video: कुंबले के बॉन्डिंग सेशन में ड्रम बजाते नजर आये धोनी-कोहली

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के बारे में क्रिकेट के कई दिग्गजों ने कहा है कि उन्हें टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनना चाहिए क्योंकि टीम इंडिया को बॉलिंग में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+