विराट का खुलासा, सबसे पहले जहीर को बताई थी अनुष्का से प्यार हो जाने की बात, मिली थी ये सलाह
नई दिल्ली। विराट कोहली ने बताया है कि अनुष्का के साथ रिश्ते को लेकर सबसे पहले उन्होंने जहीर खान से बताया था, इस पर उन्हें जहीर से जो सलाह मिली थी वो आज तक काम आ रही है। गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में विराट कोहली ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं। विराट ने कहा कि उन्होंने अनुष्का से अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं और इसकी सबसे बड़ी वजह सीनियर गेंदबाज जहीर खान हैं।

जहीर ने कहा था, रिलेशन में होना गुनाह नहीं
विराट कोहली ने शो में कहा कि जब वो अनुष्का के साथ रिश्ते में आए तो अपनी रिलेशनशिप के बारे में सबसे पहले जहीर को बताया। कोहली ने कहा कि ये सुनने के बाद जहीर ने मुझसे कहा था कि कुछ भी करना लेकिन रिश्ते को छुपाने की कोशिश मत करना। ऐसा करोगे तो ये तुम्हारे लिए परेशानी की वजह बन जाएगी। विराट ने कहा 'जहीर ने मुझसे कहा तुम एक रिलेशनशिप में हो इसमें कुछ गलत नहीं है। मैं खुशकिस्मत हूं कि इस बारे में मैंने सबसे पहले जहीर को बताया और उन्होंने मुझे बेहतर सलाह दी जिसे मैं आज फॉलो कर रहा हूं और ये मेरे लिए फायदेमंद रही।'

रिश्ते को छुपाते नहीं है विराट-अनुष्का
कोहली ने कभी भी अनुष्का के सात अपने रिश्ते को छुपाया नहीं है। वो विदेशी दौरे पर होते हैं तो अक्सर वहां अनुष्का भी दिख जाती हैं। आईपीएल के मैचों में अनुष्का विराट का हौंसला बढ़ाने पहुंचती रही हैं। कई बार उनके प्रदर्शन को लेकर मीडिया में अनुष्का को भी जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन उन्होंने हमेशा इसका सामना किया है। इसके लिए उन्होंने जहीर को धन्यवाद कहा है।

अनुष्का की भी तारीफ
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के अपने मुश्किल समय में साथ देने के लिए अनुष्का शर्मा को भी सराहा। कोहली ने कई बार बताया है कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में कहीं न कहीं अनुष्का शर्मा का भी श्रेय रहा है। आपको बता दें कि जहीर खान अब क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। कई सालों तक विराट ने उनके साथ क्रिकेट खेला है। उस समय पर जहीर भारतीय गेंदबाजी के सूत्रधार थे और कोहली टीम में नए-नए।
ना जहीर करेंगे निकाह, ना सागरिका लेंगी 7 फेरे लेकिन फिर भी शादी है 27 को, जानिए कैसे?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications