जहीर खान बोले- सूर्यकुमार की वजह से ओपनिंग कर पाए हैं कोहली
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-2 से बाजी मारी। यह सीरीज टी20 विश्व कप 2021 के लिए बहुत अहम थी। इसलिए युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में खेलने का मौका दिया गया। सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में पहले बल्लेबाजी करने से भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखा गया। कप्तान विराट कोहली ने खुद रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। अब इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि कोहली सूर्युकमार यादव की वजह से ओपनिंग कर पाए हैं।
सीरीज के पहले चार मैचों में, भारतीय टीम ने सलामी जोड़ी में कई बदलाव किए। लेकिन दोनों में से कोई भी जोड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसलिए पांचवें टी 20 मैच में विराट ने रोहित के साथ ओपनिंग करने का फैसला किया था। यह निर्णय भी सफल रहा। जहीर ने सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की और कहा, "सूर्युकमार की वजह से यह संभव हो पाया कि कोहली ओपनिंग में उतरे। यादव ने साबित कर दिया है कि वह तीसरे नंबर पर जाकर मैदान पर क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि बस यहीं से शुरुआत हुई। "
जहीर ने यह भी कहा कहा, "कोहली ने सोचा होगा कि मैं बल्लेबाजी क्रम में निचले स्थान पर नहीं खेल सकता। सूर्यकमार तीसरे नंबर पर हैं तो श्रेयस अय्यर को भी नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं ओपनिंग में जाता हूं । इस फैसले के बाद यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
बता दें कि विराट और रोहित ने 9 ओवरों में 94 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम ने इस मैच में 224 रन बनाए थे। भारत ने 36 रनों से मैच जीत लिया। कोहली ने मैच के बाद कहा है कि वह आईपीएल के आगामी सत्र में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बताैर ओपनर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
