एक दूजे के हुए जहीर-सागरिका, मुंबई में की कोर्ट मैरिज

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज कर एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना बना लिया। 27 नवंबर को मुंबई में दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन होगा। दोनों ने एंगेज होने की खबर ट्विटर के जरिये अपने फैंस को दी थी जिसके बाद मई में एक ग्रैंड समारोह रखा गया था। इस सगाई में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।

सागरिका ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी थी

सागरिका ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी थी

जहीर-सागरिका की शादी के इंविटेशन कार्ड भी सब जगह बंट चुके हैं। बता दें कि शादी के समय सागरिका ने ऑरेंज कलर की साड़ी और मरून कलर की एम्‍ब्रायडरी वाला ब्‍लाउज पहन रखा था. दूसरी ओर, जहीर खान कुर्ते-पजामे में बेहद आकर्षक लग रहे थे।

2007 में बॉलीवुड में सुर्खियों में आई थीं

2007 में बॉलीवुड में सुर्खियों में आई थीं

जहीर और सागरिका की शादी का फोटो उनकी फ्रेंड अंजना शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया। जिसके बाद ये जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों की कोर्ट मैरिज के पहले, फिल्‍म 'चक दे इंडिया' की सह कलाकार विद्या मालवाडे ने सागरिका के घर पहुंचकर उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सागरिका फिल्‍म 'चक दे इंडिया' से वर्ष 2007 में बॉलीवुड में सुर्खियों में आई थीं।

जहीर एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं

जहीर एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं

क्रिकेट और ग्लैमर के बीच प्यार का सिलसिला हमेशा से चलता आ रहा है। और क्रिकेटर जहीर खान को बॉलीवुड की बालाएं ही पसंद आती हैं। इससे पहले जहीर एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। दोनों आठ साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की शादी की खबरें ने भी खूब जोर पकड़ा, लेकिन इसके खत्म होते ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।

जहीर का नाम वीजे रमोना के साथ भी जुड़ा

जहीर का नाम वीजे रमोना के साथ भी जुड़ा

जहीर का नाम वीजे रमोना के साथ भी जुड़ा है। सागरिका से उनके अफेयर की खबरें तो काफी वक्त से आ रही थीं लेकिन इसपर मुहर युवराज सिंह की शादी में लगी। पिछले साल युवराज और हेजल कीच की शादी में ये कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद 24 अप्रैल को दोनों ने अपना रिश्ता जगजाहिर किया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक्टर अंगद बेदी ने करवाई थी और कुछ मुलाकातों बाद ही दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे।

Story first published: Thursday, November 23, 2017, 14:22 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+