नई दिल्ली। चोट के कारण लंबे अरसे से इंटरनेशनल मैचों से दूर रहने वाले जहीर खान ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि वो उन्हें आईपीएल 9 में बतौर कप्तान शिरकत करते हुए दिखेंगे।
जहीर खान: द ग्रेट बॉलर, विनिंग मैन या तुरूप का पत्ता..
मालूम हो कि जहीर खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया है। अपने बाएं हाथ की दमकती हुई गेंद से अच्छे-अच्छों का शिकार करने वाले जहीर खान पिछले साल ही दिल्ली टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने अभी तक दिल्ली टीम की ओर केवल 7 मैच खेले हैं।
जहीर को टीम की कमान मिलने से उम्मीद की जा सकती है कि इस बार आईपीएल में दिल्ली टीम अच्छा प्रदर्शन करे।