'बॉलिंग कोच बनकर इंडियन गेंदबाजी में धार भर सकते हैं जहीर'
नई दिल्ली। टीम इंडिया की गेंदबाजी इस समय लोगों के निशाने पर है इसलिए हमारे देश के महानतम खिलाड़ियों में से एक वीवीएस लक्ष्मण को लगता है भारतीय गेंदबाजी में नई धार पैदा कर सकते हैं हमारे देश के महान गेंदबाज जहीर खान।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार बॉलरों में से एक रहे जहीर खान ने आज सार्वजनिक रूप से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हालांकि अपने फिटनेस की वजह से वो लंबे अरसे से टीम इंडिया से दूर हैं लेकिन आज उन्होंने अधिकारिक रूप से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मालूम हो कि आईपीएल के मौजूदा कमिश्नर राजीव शुक्ला ने ट्वीट करके उनके संन्यास लेने की जानकारी दी हैं।
'बॉलिंग कोच बनकर इंडियन गेंदबाजी में धार भर सकते हैं जहीर'
अपने क्रिकेट का लोहा पूरी दुनिया में मनवाने वाले बीसीसीआई के एडवाइजरी कमेटी में से एक लक्ष्मण को लगता है कि जहीर इस बात के लिए पूरी तरह से फिट हैं और उनका ज्ञान और उनका अनुभव भारतीय गेंदबाजों का कायाकल्प कर सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
