सुरक्षा कारणों के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैचों की जगह में बदलाव हुआ
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पास विश्वकप से पहले अब कुछ चुनिंदा मैच ही बचे। 50 ओवर के फार्मेट की बात करें तो भारत का न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी मैच 3 फरवरी को होगा। जबकि इसके बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। कीवीलैंड से देश वापसी के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर से मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा विश्वकप से पहले बहुत महत्वपूर्ण दौरा साबित होगा। कंगारू टीम भारत में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के अलावा टी20 सीरीज भी खेलेगी।
ऐसे में टी20 सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टी20 मैच में सुरक्षा संबंधित अड़चने आ रही हैं। जिस कारण इस मैच की जगह में तब्दीली की जा रही है। अब ये मैच बेंगलुरु की जगह पर विशाखापत्तनम में होगा। बेंगलुरु अब दूसरे टी20 मैच की मेजबानी करेगा। यह मैच 27 फरवरी को शुरू होगा। पहले टी20 मैच के दिन एयरो इंडिया शो होगा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी उस दिन यात्रा है। ऐसे में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्वनर ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को सूचना दी है कि वे टी20 मैच में सुरक्षा देने की गारंटी नहीं ले सकते हैं।
इसी के चलते कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर स्थिति के बारे में अवगत कराया। अब दोनों जगहों पर खेल की आपस में अदला-बदला हो चुकी है और इसको बीसीसीआई की मंजूरी भी मिल चुकी है। यानी की अब 24 फरवरी को होने वाला पहला टी20 विशाखापत्तनम में जबकि दूसरा मैच 27 फरवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
