Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पगड़ी बांधने की सलाह पर हरभजन सिंह का जवाब हो रहा है वायरल

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं, इस बार वह सोशल मीडिया साइट पर एक ट्वीट के जवाब में किए गए अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हरभजन सिंह को ट्विटर पर जब एक व्यक्ति ने उन्हें धर्म के बारे में सलाह दी तो हरभजन सिंह भड़क गए और कुछ ऐसा जवाब दिया जिसकी खुद इस व्यक्ति को भी उम्मीद नहीं थी, जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने ट्वीट पर सफाई दी है।



दरअसल अमरजीत सिंह रीन नाम के व्यक्ति ने हरभजन सिंह को सलाह दी थी कि वह टीवी कार्यक्रमों में भी पगड़ी पहना करें, सिख धर्म पर दया दिखाएं।अमरजीत सिंह के ट्वीट केबाद हरभजन सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि कृप्या आप मुझे ना सिखाएं कि सिख धर्म के लिए क्या करना है, आपको लोगों को यह बताने की कोई जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ये हैं इरफान पठान की हसीन बेगम सफा बेग, बेटे इमरान को लेकर हुआ था बवाल

हालांकि अपने ट्वीट के बाद अमरजीत ने कहा कि मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि इसे मुद्दा नहीं बनाए, मैंने अपनी राय रखी थी हरभजन सिंह के सामने, इसलिए मेरे ट्वीटर को रीट्वीट करना बंद कीजिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह जी मैंने आपकी प्रोफाइल तस्वीर को देखा जो मुझे अच्छी लगी जिसमें आपने पगड़ी पहन रखी है, मेरी सोच गलत नहीं थी, शायद मेरे शब्दों ने गलत संदेश दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+