Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गरीबी से जूझ रहा है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, वीडियो शेयर कर बताया कितनी है कमाई

नई दिल्ली। दर्शकों को क्रिकेटर्स की कमाई बहुत लगती है। हालांकि है भी, तभी तो नामी खिलाड़ी स्टाइलिश लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी भी अच्छे से जिंदगी बीताते हैं क्योंकि उन्हें बोर्ड द्वारा भी सही पैसा मिल जाता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेटर्स की हालत खस्ता नजर आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खाली हो रहा है। यह साफ हुआ है सोशल मीडिया में वायरल हुए उस वीडियो को देख जिसमें पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर फजल सुबहान दिन की कमाई करने के लिए पिकअप वाहन चलाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी कमाई कितनी रह गई है।

बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया

बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान के किसी पत्रकार ने फजल का वाहन चलाते हुए वीडियो शूट किया है। जब पत्रकार ने सवाल किया कि आप तो क्रिकेटर हैं फिर पिकअप वाहन क्यों चला रहे हैं। फिर जो जवाब आया उसने कान खड़े कर दिए। फजल सुबहान अपनी बदहाल स्थिति का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने अपनी स्थिति के लिए क्रिकेट बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि वह भाड़े के लिए पिकअप वाहन चलाते हैं। हालांकि कई बार उनके पास कोई काम नहीं होता।''

अब इतनी ही है कमाई

उन्होंने कहा, '' मैंने पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए काफी मेहनत की। डिपार्टमेंटल क्रिकेट से हमें 100,000 का वेतन मिला है, लेकिन जब से डिपार्टमेंट्स बंद हुए हैं हमें 30,000-35,000 का वेतन मिलता है जो जीने के लिए काफी नहीं है। ऐसी स्थिति में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है ।" बता दें कि फजल सुबहान पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 40 से भी ज्यादा मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर यह भी आरोप लगाया कि अच्छे टैलेंट को आगे बढ़ने का माैका नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मैने क्रिकेट का सारा सामान बेच दिया। जिस खिलाड़ी का कोई बैकग्राउंड नहीं होता क्रिकेट से, ना ही उसे खेलना आता है उसे आज माैका मिल जाता है। वह करोड़ों में हो जाते हैं, फिर हम जैसे लोग जो मेहनत करते हैं वो बेरोजगार रह जाते हैं।

मोहम्मद हफीज ने भी निकाली भड़ास

मोहम्मद हफीज ने भी निकाली भड़ास

इस वीडियो को पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़ें हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है, ''बहुत दुख की बात है। इनकी तरह कई और खिलाड़ी परेशान हैं। नए सिस्टम के तहत सिर्फ 200 खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाएगा लेकिन हजारों खिलाड़ी और मैनेजमेंट स्टाफ के पास नौकरी नहीं है जिसका कारण नया मॉडल है। मुझे नहीं पता कि क्रिकेट जगत की बेरोजगारी की जिम्मेदारी कौन लेगा।''

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 13:52 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+