आईपीएल : डेक्कन के 4 विकेट गिरे (लीड-1)
डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा नौ रन और टी. सुमन शून्य पर खेल रहे हैं।
डेक्कन का पहला विकेट पहले ही ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा। वह एक रन के निजी योग पर नरवाल की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। इसके बाद पांचवें ओवर में वीवीएस लक्ष्मण भी 10 रन के निजी योग पर टेट की गेंद पर पठान के हाथों लपके गए।
हर्शल गिब्स ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। शेन वार्न की गेंद पर विकेटकीपर ओझा ने उन्हें स्टंप किया।
एंड्रयू सायमंड्स ने 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए। वह नौवें ओवर में रन आउट हो गए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेक्कन चार्जर्स टीम का यह पांचवां और 2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का छठा मुकाबला है।
मौजूदा चैम्पियन डेक्कन की टीम को एक मैच में हार मिली है जबकि तीन मैचों में उसने जीत हासिल की है। आठ मैचों की तालिका में वह छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर, राजस्थान की टीम इस संस्करण में संघर्ष करती नजर आ रही है। उसे दो मैचों में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। शुरुआती तीन मैचों में हारने के बाद उसने लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications