For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी से शादी की अफवाहों पर क्या बोलीं बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस

नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। अभी हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। इससे पहले अनेक ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे जहां बॉलीवुड की हसीनाओं से क्रिकेट के दिग्गजों का मिलन हुए है। हालांकि इस बीच कई प्यार के किस्से अफवाह निकले। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है।

अफरीदी और अभिनेत्री जारीन खान के बीच में कुछ चल रहा!

अफरीदी और अभिनेत्री जारीन खान के बीच में कुछ चल रहा!

सोशल मीडिया पर नई अफवाहें हैं कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और अभिनेत्री जारीन खान के बीच में कुछ चल रहा है।

जरीन खान को कई बार शाहिद अफरीदी के साथ देखा गया

जरीन खान को कई बार शाहिद अफरीदी के साथ देखा गया

जरीन खान अभी हाल में संपन्न हुई टी-10 लीग के दौरान शाहिद अफरीदी और उनकी टीम पख्तून को सपोर्ट करती नजर आईं। दुबई (शारजाह) में हुई इस लीग में जरीन खान को कई बार शाहिद अफरीदी के साथ देखा गया। क्रिकेट और अफरीदी के प्रति जरीन खान की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर चर्चा गरम कर दी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

बॉलीवुड दिवा ने अफवाहों को बंद करने के लिए ट्विटर पर

इस तरह की अफवाहें निश्चित रूप से एक सेलिब्रिटी के निजी जीवन को प्रभावित करती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड दिवा ने अफवाहों को बंद करने के लिए ट्विटर पर लिखा कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं चल रहा है। जरीन खान ने लिखा, "सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी और मेरे बारे में एक मूर्खतापूर्ण पोस्ट में चल रही हैं। वह (अफरीदी) एक कंपलीट फैमिली मैन और जेंटलमैन हैं। मैं लोगों से अनुरोध करूंगी की वे ऐसी फेक न्यूज पर ध्यान न दें और न ही ऐसी मूर्खता को प्रोत्साहित करें। #Shame #CheckFacts# GetALife"

मैं उनके बालों और उनके लुक की प्रशंसक रही हूं

मैं उनके बालों और उनके लुक की प्रशंसक रही हूं

बता दें कि भले ही जरीन खान ने अफवाहों पर विराम लगा दिया हो लेकिन एक बात और है कि वे शाहिद अफरीदी को अपना क्रश मानती हैं। विभिन्न प्रकाशनों के लिए कुछ साक्षात्कार में उन्होंने इसका उल्लेख भी किया है। जरीन खान ने कहा था, "मैं उनके पहले मैच से जब से अफरीदी ने खेलना शुरू किया था तब से उन की प्रशंसक रही हूं, मुझे लगता है कि वह 16 साल के थे और 32 या 35 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। मैं उनके बालों और उनके लुक की प्रशंसक रही हूं।" बस इसी बात ने जरीन खान और अफरीदी के बीच अफेयर होने की अफवाहें उड़ा दीं।

Story first published: Tuesday, December 26, 2017, 13:24 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+