For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका में इतिहास रचते हुए वो कर दिखाया है जो आज तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी।

गाले: जिम्बाब्वे ने श्रीलंका में इतिहास रचते हुए वो कर दिखाया है जो आज तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी। जी हां, दरअसल जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में सबसे ज्यादा रन चेस करते हुए जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है जिम्बाब्वे।

दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाए। जीत के लिए 317 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 47.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सोलोमन मियर ने शानदार 96 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 112 रनों की पारी खेली।

जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिम्बाब्वे की ये जीत श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम आज तक श्रीलंका में उसके खिलाफ कभी भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+