लालचंद राजपूत बने जिम्बाब्वे के हेड कोच, भारतीय टीम के साथ रचा था इतिहास

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत को अपना अंतरिम कोच नियुक्त किया है। लालचंद हीथ स्ट्रैक की जगह लेंगे जिन्हें वर्ल्ड कप क्वालीफायर में टीम की असफलता के बाद निकाल दिया गया था। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे इस बार के वर्ल्ड कप क्वालीफायर का मेजबान था लेकिन उसकी टीम के 2019 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। जिसके चलते बोर्ड ने बड़े फैसले लेते हुए कई अधिकारियों को निकाल दिया था।

हालांकि अब लालचंद राजपूत को जिम्बाब्वे ने अपना अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त कर बड़ा फैसला लिया है। लालचंद राजपूत के पास क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है। आपको बता दें कि 56 वर्षीय लालचंद 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के मैनेजर थे। यही नहीं अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद जब नए कोच की तलाश हुई थी तब उन्होंने भी अप्लाई किया और वे काफी रेस में भी थे। इसके अलावा वे इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लालचंद राजपूत को जिम्बाब्वे के अंतरिम प्रमुख कोच के रूप में नामित किया है। 56 वर्षीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एक बेहद योग्य, बेहद अनुभवी और सम्मानित कोच हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं!'

Story first published: Thursday, May 17, 2018, 17:48 [IST]
Other articles published on May 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+