For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जूते चिपकाकर खेलने को मजबूर खिलाड़ी ने किया ट्वीट, 24 घंटे में मिला स्पॉन्सर

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले खिलाड़ी अच्छी खासी कमाई भी करते हैं। जिस तह से खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं उससे उनकी फैंस के बीच लोकप्रियता बढ़ती है और बड़ी-बड़ी कंपनियां इन खिलाड़ियों के साथ करोड़ो के प्रचार का करार करती हैं। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो क्रिकेट के मैदान पर मेहनत के बाद भी तंगहाली के दौर से गुजर रहे हैं। जिम्बाब्वे के क्रिकेटर रेयान बर्ल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जो क्रिकेट के दूसरे पहलू को भी सामने रखती है।

रेयान बर्ल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह अपने जूते को चिपका रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा क्या कोई मौका है कि हमे भी हर सीरीज से पहले जूते चिपकाने नहीं पड़े और कोई हमे भी स्पॉसर करे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बर्ल अपने जूतों पर गोंद लगाकर उसे चिपकाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि बर्ल पिछले चार साल से जिम्बाब्वे टीम का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर रेयान बर्ल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए मदद की गुहार लगाने लगे। जिसके बाद रेयान को स्पॉन्सर मिल गया।

इस बारे में खुद रेयान ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। रेयान ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी देते हुए गर्व हो रहा है कि मैं प्यूमा क्रिकेट के साथ करार करने जा रहा हूं। यह सब आप तमाम फैंस द्वारा पिछले 24 घंटो में किए गए सपोर्ट की वजह से ही संभव हो सका है। मैं आप लोगों का शुक्रिया शब्दों में नहीं कर सकता हूं। प्यूमा आपका बहुत शुक्रिया। रेयान के ट्वीट पर प्यूमा की ओर से ट्वीट किया गया, समय आ गया है कि गोंद को दूर रखा जाए, हम आपके साथ करार कर रहे हैं।

अपने चार साल के करियर के दौरान रेयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की ओर से 3 टेस्ट मैच, 18 वनडे और 25 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 24 रन और 4 विकेट लिे हैं। वनडे में बर्ल ने 243 रन बनाए हैं जबकि 7 विकेट हासिल किए हैं। टी-20की बात करें तो बर्ल के नाम 393 रन और 15 विकेट हैं। आखिरी बार जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। दोनों ही टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को मात दी थी। बर्ल ने आखिरी मैच 25 अप्रैल 2021 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस टी-20 मुकाबले में बर्ल ने 4 ओवर में 33 रन दिए थे।

Story first published: Sunday, May 23, 2021, 16:24 [IST]
Other articles published on May 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+