विवादित बयानों के चलते क्रिस गेल की बिग बैश लीग से छुट्टी
नई दिल्ली। अक्सर विवादों में रहना वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस गेल को महंगा पड़ा है। टीवी एंकर के साथ बदसलूकी की वजह से विवाद में आये गेल को बिग बैश लीग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बिग बैश लीग क्लब में मेलबर्न रेनीगेड्स ने गेल को दोबारा साइन करने से इनकार कर दिया है।
रेनीगड्स का यह फैसला ठीक गेल के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा कि था कि क्रिस रोजर्स, इयान चैपल और एंड्रयू फ्लिंटॉफ उन्हें अच्छे नहीं लगते हैं। हाल ही में बिग बैश लीग के दौरान गेल पर महिला होस्ट के साथ बदसलूकी के चलते 7500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
गेल ने महिला होस्ट से एक इंटरव्यूू के दौरान पूछा था कि क्या मेरे साथ डेट पर चलोगी। यही नहीं उन्होंने कहा था कि शर्माओ मत बेबी। गेल के इस हरकत के बाद वह काफी विवाद में आ गये थे। हालांकि गेल ने अपने इस बयान के बाद महिला पत्रकार से माफी मांग ली थी।
हाल ही में गेल एक और विवाद में फंस गये थे जब उन्होंने महिला पत्रकार से सेक्स, महिला और समानता के बारे में बात करते हुए अजीबोगरीब बयान दे दिया था। गेल ने महिला पत्रकार के से पूछा था कि क्या तुमने कभी थ्रीसम किया है। उन्होंने कहा था कि मेरे पास काफी बड़ा बैट है, क्या तुम उसे उठा सकोगी, इसके लिए तुम्हें दो हाथों की जरूरत पड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications