Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Match Preview: गंभीर के जवानों से भिड़ेंगे स्मिथ के शेर, दिलचस्प होगी जंग

कोलकाता। आईपीएल के दंगल में बुधवार को एक बार फिर से गंभीर के जवान स्मिथ के शेरों के सामने होंगे। पिछले मैच में स्टोक्स के दम पर जीत दर्ज करने वाली पुणे की टीम की पूरी कोशिश होगी वो बुधवार को भी जीतकर ही दम ले।

तो वहीं आईपीएल में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी कोशिश होगी कि वो स्मिथ ब्रिगेड को हराकर प्वाइंटस टेबल पर टॉप पर आ जाए, जहां इस वक्त मुंबई है।

स्मिथ की टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई

स्मिथ की टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई

अपने पिछले मैच में पुणे ने गुजरात लायंस को पांच विकेट हराने वाली स्मिथ की टीम इस वक्त पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई है तो वहीं इस मैच में लोगों को फिर से सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स से एक बार फिर से तूफानी पारी की उम्मीद होगी। जबकि केकेआर की ओर से प्रयत्न किया जाएगा को स्टोक्स को मैदान पर टिकने ना दें।

दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ

दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ

इस सीजन में अब तक खेले गए 10 में से सात मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही कोलकाता ने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को सात विकेट से हराया था। गौरतलब है कि पुणे और कोलकाता की टीमें दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच में 26 अप्रैल को मैच खेला गया था जिसमें केकेआर ने पुणे को सात विकेट से हराया था।

कोलकाता की टीम बेहद संतुलित

कोलकाता की टीम बेहद संतुलित

कोलकाता की टीम बेहद संतुलित है, उसके पास नाथन कल्टर नाइल, कुलदीप यादव, क्रिस वोक्स, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे जैसे हीरे हैं तो वहीं पुणे की टीम के पास भी स्टोक्स, धोनी, डेनियल क्रिस्टियन, अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी जैसे सितारे हैं। कुल मिलाकर उम्मीद की जा सकती है कि ईडन गार्डन में हमें एक दिलचस्प मैच देखने को मिलेगा।

टीम :कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित)

टीम :कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित)

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोमे।

टीम :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

टीम :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टिन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+