इंग्लैंड ने एकदिवसीय मैच में खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर, तोड़ा श्रीलंका का रिकॉर्ड
ट्रेंट ब्रिज। इंग्लैंड ने क्रिकेट के एकदिवसीय मैच में अब तक सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर श्रीलंका के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 444/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले श्रीलंका ने 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ 443/9 रन का रिकॉर्ड बनाया था जो आज टूट गया।
इंग्लैंड ने जीता टॉस, की पहले बल्लेबाजी
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच पांच क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में यह रिकॉर्ड टूटा। इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए यह 444 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 122 गेंदों में 171 रन बनाया। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब धोया। उनका साथ जो रूट ने बखूबी दिया। जो रूट ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 86 गेंदों में 85 रन ठोंका।
जो रूट ने हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 248 रनों की साझेदारी की। बटलर ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। उन्होंने 51 गेंदों में 90 रन बनाए। इयॉन मॉर्गन ने विशाल स्कोर में 57 रन का योगदान दिया। उन्होंने ये रन 27 गेंदों में बनाए।
पाकिस्तानी बॉलर हसन अली ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद नवाज को एक विकेट मिला। वहाब रियाज महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में इंग्लैंड को 110 रन दिए।
पूरा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
