For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस टीम ने 5 साल बाद जीता टेस्ट, बांग्लादेश को 151 रनों से दी शिकस्त

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच सिलहट में हुए पहले टेस्ट मैच को मेहमान टीम जिम्बाब्वे ने जीत लिया है। पांच साल के बाद जिम्बाब्वे की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 151 रनों से हराया है। मंगलवार को खत्म हुए इस मैच में जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अच्छा कार्य किया था।

पांच साल बाद जीता टेस्ट

जिम्बाब्वे की ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो आखिरी बार इस टीम को सितंबर 2013 में जीत मिली थी। उस दौरान जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 24 रन से हराया था। जिम्बाब्वे ने इस टेस्ट मैच को मिलाकर कुल 12 मैच जीते हैं। इनमें से 7 बार जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराया है। इसके अलावा पाकिस्तान तीन और भारत दो बार जिम्बाब्वे का शिकार हुए हैं।

दोनों पारियों में फेल हुए बांग्लादेशी

फिलहाल, सिलहट टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में डेब्यूडेंट स्पिनर ब्रैंडन मवूता ने 21 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सिकंदर रजा ने 41 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसी के दम पर जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में चौथे दिन ही 169 रन पर ढेर कर दिया। इमरुल काइस ने बांग्लादेश के लिए 43 रन बनाए। बहरहाल, दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 से आगे हो गई है।

बता दें कि जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश 143 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जिम्बाब्वे को बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 181 रन पर समेट दिया लेकिन मेजबान टीम बांग्लादेश 321 रन के टार्गेट को हासिल नहीं कर पाई। बता दें कि इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में 11-15 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 6, 2018, 15:40 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+