For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : गेंद विकेट से टकराई, फिर भी नहीं गिरी गिल्लियां, देख सब हुए हैरान

नई दिल्ली। बल्लेबाज को आउट करने के लिए गेंदबाज पूरी ताकत झोंक देता है, लेकिन जब उसके पास विकेट लेने का हाथ में आया माैका छूट जाता है तो उसके लिए निराश रहने के अलावा कुछ नहीं रह पाता। आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में भले ही इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से हरा दिया पर मैच के दाैरान ऐसा वाक्या देखने को मिला जब विकटों में गेंद लगने के बावजूद बल्लेबाज पवेलियन नहीं लाैट पाया और गेंदबाज देखकर हैरान रह गया।

आईपीएल 2019 के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि गेंद विकेट पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरी थीं। लेकिन ऐसा इस बार वर्ल्ड कप के दौरान हुआ, जब आदिल राशिद की गेंद विकेट पर लगने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरीं और वह विकेट लेने से चूक गए। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच के दौरान ये घटना अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में हुई, जब आदिल राशिद की एक गुगली क्विंटन डि कॉक के स्टंप्स पर जा लगी और इससे स्टंप्स पर लगी लाइट्स भी चमक उठीं, लेकिन गिल्लियां अपनी जगह से हिली तक नहीं। इस घटना ने विकेटकीपर जोस बटलर को भी हैरान कर दिया और वह गेंद पकड़ने में असफल रहे और गेंद बाउंड्री के पार चली गई।

बता दें कि इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 104 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया। इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 8 विकेट खोकर 312 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में साउथ अफ्रीका 207 रनों पर ढेर हो गई। क्विंटन डी कॉक (68) और रासी वन डर डुसेन (50) के अलावा कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 जबकि लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की 79 गेंदों में 89 रन और जो रूट (51), जेसन रॉय (54) और इयोन मोर्गन (57) की जोरदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाए थे।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 19:12 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+