For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: ड्वेन ब्रावो के गाने पर धोनी की बेटी जीवा ने किया क्यूट डांस

नई दिल्ली। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। सभी टीमों की नजर इस वक्त प्लेऑफ पर पहुंचने को लेकर है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी अक्सर साथ में मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं।आईपीएल के इस सीजन की अगर बात करें तो दो साल के बैन के बाद इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है। अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए भी सेलेक्ट हो चुकी है। ऐसे में चेन्नई का मुकाबला इस आईपीएल सीजन में प्लऑफ की रेस से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स से 18 मई को होना है। इस मैच से पहले ही चेन्नई की टीम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दरअसल इस वीडियो में चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो एक गाना गा रहे हैं वहीं उनके गाने पर धोनी की बेटी जीवा खूब थिरक रही हैं। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।

हुआ कुछ यूंः दरअसल इस वीडियो में देखें तो चेन्नई सुपरकिंग की पूरी पलटन सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया के जन्मदिन पार्टी में पहुंची थी जिसके बाद ड्वेन ब्रावो ने वहां गाना गाया ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने धोनी की बेटी जीवा से जब डांस करने के लिए कहा तो पहले तो वो शर्माई लेकिन थोड़ी देर बाद वो अन्य बच्चों के साथ थिरकती दिखीं। गौरतलब हो की ब्रावो क्रिकेट के अलावा सिंगिंग में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका चैंपियन सॉन्ग काफी लोकप्रिय भी हुआ था। उनका ये गाना पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हुआ था।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 16:57 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+