For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डॉग के साथ गेंद से खेलते हुए नजर आई धोनी की बेटी जीवा, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ हैं। कोरोना वायरस के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस बीच धोनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। हाल में उन्हें अपनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते देखा गया था। वो वीडियो साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गए हैं, इसमें जीवा अपने पापा धोनी की तरह ही पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते हुए नजर आ रही हैं।

धोनी ने पेट डॉग्स काफी अच्छे से ट्रेन्ड हैं। धोनी के कुछ वीडियो पहले सामने आ चुके हैं, जिसमें वो अपने पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते नजर आए हैं। जीवा भी पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए पेट डॉग्स को उनकी स्टाइल में इंस्ट्रक्शन्स देते हुए नजर आई है। जीवा पहले पेट डॉग को खड़े होने के लिए कहती है, जैसे ही वो खड़ा होता है, जीवा हवा में गेंद उछालती है, जिसे डॉग कैच करता है।

साक्षी ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें जीवा गेंद को काफी ऊंचा हवा में उछालती हैं, जिसे उसका पेट डॉग कैच कर लेता है। इसके बाद जाकर जीवा पेट डॉग को सहलाकर उसकी तारीफ करती है।

धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करनी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Story first published: Tuesday, May 5, 2020, 15:34 [IST]
Other articles published on May 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+