नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मैच में ,आईपीएल 11 का खिताब तीसरी बार अपने नाम दर्ज कर माही ने दिखा दिया की आखिर वो क्यों दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तान हैं और क्यों पूरी दुनिया इस खिलाड़ी का सम्मान करती है। इस सीजन शुरू से ही चेन्नई का जलवा दिखना शुरू हो गया था। हालांकि इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम में हैदराबाद का नाम सबसे आगे है लेकिन चेन्नई के आगे इस टीम की न तो गेंदबाजी में असर देखने को मिला न ही बल्लेबाजी में। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में वॉटसन ने नाबाद 117 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल का खिताब जिताया,और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। गौरतलब हो की इससे पहले चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में भी इस सीरीज पर कब्जा कर चुके हैं। इस मैच में जीत के बाद जहां एक ओर सभी खिलाड़ी जीत के जश्न में डूबे नजर आए वहीं धोनी अपनी बेटी के साथ मस्ती करते नजर आए।
ट्रॉफी संग खिंचाई तस्वीरः मैच जीतने के बाद धोनी ने अपनी बेटी जीवा को पास बुलाया और उनके साथ वक्त भी बिताया, जीवा और धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं। गौरतलब हो की इस सीजन का खिताब जीतने के बाद धोनी ने मुंबई इंडियंस की बराबरी करते हुए तीन बार सीरीज पर कब्जा कर लिया है। गौरतलब हो की जीवा और धोनी अक्सर मैदान में मस्ती करते नजर आते हैं।
A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivaasinghdhoni006) on
पापा को पिलाई फ्रूटीः मैदान में एक तरफ जीत का जश्न था तो दूसरी तरफ धोनी अपनी बेटी के साथ फ्रूटी का आनंद उठा रहे थे। इस वक्त उनके साथ मैदान में माइकल क्लार्क भी मौजूद रहे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धोनी ने लिखा की जीवा को ट्रॉफी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि उन्हें मैदान पर घूमना है। इसके बाद धोनी ने इस जीत के लिए क्लार्क की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी। वीडियो में धोनी को जीवा पास बुलाते हैं और इसे देखकर जीवा भागकर उनके पास आती हैं और धोनी उन्हें गोदी में उठा लेते हैं।