Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

12 जून से ब्राजील के इन 12 स्‍टेडियमों पर मचेगा फीफा वर्ल्‍ड कप का शोर

12 जून से फुटबॉल की दुनिया के महाकुंभ यानी फुटबॉल वर्ल्‍ड कप का आयोजन होने जा रहा है।

फीफा वर्ल्‍ड कप 2014 के तहत ब्राजील में आयोजित होने वाला यह फुटबॉल वर्ल्‍ड कप जुलाई तक चलेगा और इस दौरान दुनिया के कोने-कोन से लोग वहां पर पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं।

इस बार जब फीफा वर्ल्‍ड कप का आगाज होगा तो सभी की नजरें स्‍पेन पर टिकी होंगी जो कि वर्ष 2010 का फीफा चैंपियन है।

यह 20वां फीफा वर्ल्‍ड कप है जिसमें दुनिया की 32 देशों की टीमें अपनी किस्‍मत आजमाने जा रही हैं। यह टीमें ब्राजील पहुंच चुकी हैं और वर्ल्‍ड कप के लिए कड़ी तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं।

एक नजर डालिए ब्राजील के12 अलग-अलग शहरों में स्थित उन 12 स्‍टेडियमों पर जहां पर वर्ल्‍ड कप के यह मैच खेले जाने हैं।

ब्राजील को फुटबॉल की सरताज टीमों में से एक माना जाता है। ऐसे में इन स्‍टेडियमों को वर्ल्‍ड कप के लिए एक अलग ही जोश और उमंग के साथ तैयार किया गया है।

रियो डि जिनेरियो

रियो डि जिनेरियो

यह ब्राजील का सबसे बड़ा ग्राउंड है जहां पर 13 जुलाई को फीफा का फाइनल खेला जाना है। यहां पर सात मैच खेले जाएंगे जिनमें पहला मैच 15 जून को अर्जेंटीना और बोस्निया के बीच खेला जाएगा।

क्षमता-76,804

निर्माण-वर्ष 1950

एस्‍टाडियो मिनेरियो

एस्‍टाडियो मिनेरियो

62,254 लोगों की क्षमता वाले इस स्‍टेडियम का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस ग्राउंड पर छह मैच खेले जाएंगे जिनमें वर्ल्‍ड कप का सेमीफाइनल भी शामिल है। यहां पर 12 जून से मैच खेले जाएंगे जिनमें पहला मैच कोलंबिया और ग्रीस के बीच खेला जाएगा।

एरिना एमोजोनिया

एरिना एमोजोनिया

यह एक ऐसा स्‍टेडियम है जिसका निर्माण पिछले वर्ष ही हुआ है। इस स्‍टेडियम में 42,374 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां पर 14 जून से मैच खेले जाएंगे। पहला मैच इंग्‍लैंड और इटली के बीच खेला जाएगा।

इस्‍टाडियो नेशनल डे ब्रासीलिया

इस्‍टाडियो नेशनल डे ब्रासीलिया

इस ग्राउंड पर सात मैच खेले जाएंगे जिनमें वर्ल्‍ड कप का एक क्‍वार्टर फाइनल और तीसरे स्‍थान के लिए होने वाला मैच शामिल है। पहला मैच 15 जून को खेला जाएगा जो स्विटजरलैंड और इक्‍वाडोर के बीच होगा। इस स्‍टेडियम में 68,009 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस स्‍टेडियम का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था।

एरिना डे साओ पाओलो

एरिना डे साओ पाओलो

इसी वर्ष यानी 2014 में बनकर तैयार हुए इस स्‍टेडियम में 65,807 लोग बैठ सकते हैं। इस स्‍टेडियम में छह मैच खेले जाएंगे जिनमें वर्ल्‍ड का एक सेमीफाइनल भी शामिल है। 12 जून को वर्ल्‍ड कप के पहले मैच के साथ ही इस ग्राउंड पर वर्ल्‍ड कप का आगाज हो जाएगा। पहला मैच मेजबान ब्राजील और क्रोएशिया के बीच होगा। इस स्‍टेडियम में 65,807 लोगों के बैठने की क्षमता है और इसका निर्माण भी इसी वर्ष पूरा हुआ है।

एरिना डे बायक्‍साडा

एरिना डे बायक्‍साडा

ब्राजील के कुछ सबसे पुराने स्‍टेडियमों में से एक इस स्‍टेडियम में 16 जून को इरान और नाइजीरिया के साथ ही वर्ल्‍ड कप के मैच का आगाज हो जाएगा। 41,456 लोगों की क्षमता वाले इस स्‍टेडियम का निर्माण 1914 में हुआ था। इस ग्राउंड पर चार मैच खेले जाएंगे।

एरिना फोंट नोवा

एरिना फोंट नोवा

इस ग्राउंड पर छह मैच खेले जाएंगे जिनमें वर्ल्‍ड कप का एक क्‍वार्टर फाइनल भी शामिल है। 13 जून को स्‍पेन और नीदरलैंड के बीच मैच के साथ यहां पर वर्ल्‍ड कप मैच का आगाज हो जाएगा। इस ग्राउंड में 48,747 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका निर्माण वर्ष 1951 में हुआ था।

एरिना पैनटानाल

एरिना पैनटानाल

इसी वर्ष बनकर तैयार हुए इस ग्राउंड में 42,968 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस ग्राउंड पर चार मैच खेले जाने हैं जिनका आगाज 13 जून को चिली और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के साथ ही हो जाएगा।

एरिना पेरनामब्‍यूको

एरिना पेरनामब्‍यूको

44 ,248 लोगों की क्षमता वाले इस स्‍टेडियम का निर्माण भी इसी वर्ष पूरा हुआ है। इस ग्राउंड पर पांच मैच खेले जाएंगे। 15 जून को यहां पर पहला मैच आइवरी कोस्‍ट और जापान के बीच खेला जाएगा।

एस्‍टाडियो बेइरा

एस्‍टाडियो बेइरा

वर्ष 1969 में तैयार होने वाले इस स्‍टेडियम में 48,849 लोग बैठ सकते हैं। इस ग्राउंड पर पांच मैच खेले जाने हैं। 15 जून को फ्रांस और होंडूरास के बीच पहले मैच के साथ ही वर्ल्‍ड कप के मैचों की शुरुआत यहां पर हो जाएगी।

एस्‍टाडियो कास्‍टेलेयो

एस्‍टाडियो कास्‍टेलेयो

यह स्‍टेडियम भी इसी वर्ष बनकर तैयार हुआ है और इसकी क्षमता 64,846 व्‍यक्तियों की है। इस ग्राउंड पर 14 जून से वर्ल्‍ड कप के मैचों का आगाज हो जाएगा। यहां छह मैच खेले जाने हैं जिनमें पहला मैच उरुग्‍वे और कोस्‍टा रिका के बीच है।

एस्‍टोडियो डैस डुनाअस

एस्‍टोडियो डैस डुनाअस

पिछले वर्ष यानी 2013 में बनकर तैयार हुए इस ग्राउंड पर 42,086 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां पर कुल चार मैच खेले जाने हैं। पहला मैच 13 जून को मैक्सिको और कैमरून के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+