कप्तानी के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते बलाक
विश्व कप से ठीक पहले बलाक को चोट लग गई थी और वह विश्व कप से बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर फिलिप लाम्ह को नया कप्तान नियुक्त किया गया था।
लाम्ह की कप्तानी में जर्मन टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब कहा जा रहा कि विश्व कप के बाद एक बार फिर कप्तान को लेकर नए सिरे से विचार शुरू होगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बलाक ने लग्जमबर्ग के समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहता।"
जर्मनी के पूर्व कप्तान लोथार मैथ्यूज सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि इस मौके पर बलाक को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लेना चाहिए लेकिन इस मामले में कोच जोएकिम लोउ और टीम प्रबंधन ओलिवर बेरहॉफ ने चुप्पी साध रखी है।
बलाक अभी लग्जमबर्ग में सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और जल्द ही फिट होकर राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। इस बीच जर्मनी के पूर्व कप्तान फ्रैंड बेकनबर ने कहा है कि टीम को अभी भी बलाक की जरूरत है और उनका टीम में रहना जरूरी है। यह मायने नहीं रखता कि वह कप्तान बने रहेंगे या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications