Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : ट्यूनिशिया ने फ्रांस को बराबरी पर रोका

रेड्स (ट्यूनिशिया), 31 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय महाशक्ति फ्रांस को रविवार को उस समय अपनी तैयारियों का असल अंदाजा लग गया, जब अफ्रीकी टीम ट्यूनिशिया ने अपने घर में खेले गए एक दोस्ताना अभ्यास मैच में उसे 1-1 की बराबरी पर रोक लिया।

वर्ष 2006 में खेले गए फीफा विश्व कप के पिछले संस्करण का फाइनल खेलने वाली फ्रांसीसी टीम एक ऐसी टीम के खिलाफ इस ड्रॉ के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी, जो इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर सकी है।

फ्रांसीसी टीम ने बुधवार को खेले गए अपने पिछले अभ्यास मैच में कोस्टा रिका पर 2-1 की मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की थी लेकिन ट्यूनिशिया के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद उसे अपनी तैयारियों का फिर से जायजा लेना होगा।

फ्रांसीसी टीम को शुक्रवार को चीन के खिलाफ अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलना है और फिर वह विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी। उसका पहला ग्रुप मैच 11 जून को हंगरी के साथ होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+