रोम। इटली की राष्ट्रीय टीम के चयन प्रमुख मार्सेलो लिप्पी ने फीफा विश्व कप-2010 के लिए 23 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। विश्व कप का आयोजन 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में होना है। इटली की टीम इन दिनों तुरीन से 100 किलोमीटर दूर आल्प्स की तहलटी में अभ्यास कर रही है। इस शिविर में हिस्सा ले रहे कुल 28 खिलाड़ियों में से पांच को स्वदेश लौटना पड़ा है।
इटली की टीम को गुरुवार को मेक्सिको के साथ दोस्ताना अभ्यास मैच खेलना है। यह मैच ब्रुसेल्स में खेला जाएगा। इसके बाद इटली की टीम शनिवार को स्विट्जरलैंड के साथ भिड़ेगी और फिर दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी।