यूरोपीय देश सर्बिया का दक्षिण अफ्रीका में इस महीने खेले जाने वाले फीफा विश्व कप-2010 से पहले जारी अभ्यास मैचों में खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 की बार झेलने वाली विश्व वरीयता क्रम की 10वें नंबर की सर्बियाई टीम को बुधवार को पोलैंड के खिलाफ गोलहरित ड्रॉ खेलना पड़ा।
सर्बिया की टीम में खेलने वाले खिलाड़ी मैनचेस्टर युनाइटेड, चेल्सी, लिवरपूल और एदाक्स क्लबों के लिए पेशेवर फुटबाल खेलते हैं लेकिन इसके बावजूद यह टीम विश्व कप से पहले लय नहीं पकड़ पा रही है।
इसे लेकर सर्बिया के प्रशंसक काफी नाराज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद सर्बियाई प्रशंसकों ने मैदान में आग जलाकर और बोलते फेंककर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था। पोलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भी कुछ ऐसा ही नजारा क्लागेनफुर्ट स्टेडियम में नजर आया। सर्बियाई टीम को शनिवार को विश्व कप से पहले अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलना है। उसे कैमरून के खिलाफ भिड़ना है। कैमरून भी विश्व कप में हिस्सा ले रहा है।
सर्बिया को 11 जून से 11 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप में ग्रुप-डी में रखा गया है। उसे अपना पहला मैच 13 जून को अफ्रीकी देश घाना के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उसकी भिड़ंत जर्मनी और आस्ट्रेलिया से होनी है।