For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

मेक्सिको ने इटली को हराया, जर्मनी, स्पेन भी जीते

By Staff
ब्रुसेल्स। मौजूदा चैम्पियन इटली को अगले सप्ताह शुरू हो रहे फीफा विश्व कप से ठीक पहले गुरुवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले में मेक्सिको के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, जर्मनी और स्पेन की टीमें अपना-अपना अभ्यास मैच जीतने में सफल रही हैं।

मेक्सिको ने इटली को 2-1 से पराजित किया। मेक्सिको के लिए मैच का पहला गोल कार्लोस वेला ने 17वें मिनट में किया। इसके बाद 84वें मिनट में अल्बटरे मेडिना ने एक और गोल करके मेक्सिको को 2-0 से आगे कर दिया।

खेल खत्म होने से चंद मिनट पहले लियोनाडरे बोनुकी ने इटली के लिए गोल किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। म्यूनिख में तीन बार के चैम्पियन जर्मनी ने बोस्निया हर्जेगोविना को गुरुवार को 3-1 से पराजित किया।

जर्मनी के लिए कप्तान फिलिप लाम्ह ने 50वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था क्योंकि 15वें मिनट में ही बोस्निया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद हालांकि जर्मनी ने बोस्यिना को कोई और मौका नहीं दिया। जर्मनी के लिए बाकी के दो गोल बास्टियन स्वेन्सटीगर ने किए। ये गोल 73वें और 77वें मिनट में किए गए।

आस्ट्रिया के शहर इन्सब्रुक में खेले गए एक अन्य मैच में यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए जीसस नावास ने पांचवें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+