For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

स्विट्जरलैंड ने इटली को बराबरी पर रोका

By Staff
लंदन। स्विट्जरलैंड ने अपने घरेलू मैदान पर शनिवार को खेले गए एक रोमांचक अभ्यास मैच में मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। वेबसाइट स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक मैच का पहला गोल स्विट्जरलैंड ने किया। गोखान इनलर ने 10वें मिनट में गोल करके स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन 14वें मिनट में फेबियो क्वेगलिएरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया।

क्लिक करें: फीफा विश्‍व कप 2010 पर विशेष

क्वेगलिएरेला के इस गोल ने कोच मार्सेलो लिप्पी को काफी राहत दी होगी क्योंकि उन्होंने अंतिम समय में क्वेगलिएरेला को विश्व कप के लिए 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। दोनों टीमें अब सीधे दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगी, जहां उन्हें 11 जून से फीफा विश्व कप में हिस्सा लेना है। फीफा विश्व कप 11 जुलाई को समाप्त होगा।

इटली के लिए अच्छी खबर यह है कि विश्व कप से ठीक पहले खेले गए अभ्यास मैच में उसे स्विट्जरवलैंड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा है। आंकड़े इशारा करते हैं कि इटली ने 1982 और 2006 में भी विश्व कप से ठीक पहले स्विट्जरलैंड से ड्रॉ खेला था और दोनों ही मौकों पर वह खिताब जीतने में सफल रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+