लंदन। इंग्लैंड फुटबाल टीम के खिलाड़ी गारेथ बैरी आगामी शनिवार को अमेरिका के साथ खेले जाने वाले फीफा विश्व कप-2010 ग्रुप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
बैरी को पिछले महीने की शुरुआत में टखने में चोट लगी थी और वह इस चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। वैसे बैरी ने यह भी कहा है कि उन्होंने मंगलवार से अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन उनका इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलना संभव नहीं है।
देखें: फीफा विश्व कप पर विशेष
बैरी ने वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड डॉट को डॉट यूके' से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे अमेरिका के खिलाफ आराम करने के लिए कहा गया है। इससे मुझे पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।"
बैरी की गैरमौजूदगी में कोच फेबियो कापेलो की अपनी रणनीति बदलनी होगी। वह संभवत: स्टीवन गेरहार्ड या फिर फ्रैंक लैंपार्ड को सेंट्रल मिडफील्ड पोजीशन से खिला सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।