For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा विश्व कप : ट्विटर से जुड़े फीफा अध्यक्ष ब्लैटर

By Staff

जोहांसबर्ग। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लैटर फीफा विश्व कप-2010 शुरू होने से ठीक पहले सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर से जुड़ गए हैं। दुनिया भर के तमाम फुटबाल प्रेमी ट्विटर के माध्यम से अब ब्लैटर के विचार जान सकेंगे। ब्लैटर के विचार जानने के लिए प्रशंसकों को 'सेप्पब्लैटर' एकाउंट को फॉलो करना होगा।

ब्लैटर ने इस अवसर पर कहा कि वह पहली बार किसी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े हैं। यह एक शानदार अवसर है क्योंकि इसके माध्यम से फुटबाल के विकास के बारे में खुलकर चर्चा कर सकते हैं। फीफा ने विश्व कप से पहले ट्विटर पर दो अन्य एकाउंट जारी किए हैं। पहला एकाउंट-फीफा डॉट कॉम है जिसके माध्यम से प्रशंसक साक्षात्कार, वेबसाइट के विकास, फैंटेसी टीम प्रॉग्रेस और विश्व कप से जुड़ी अन्य खबरों प्राप्त कर सकेंगे।

क्लिक करें: मेस्‍सी का होगा फीफा 2010: माराडोना

दूसरा एकाउंट-फीफाकॉमलाइव है, जिसके माध्यम से 11 जून से शुरू हो रहे विश्व कप के मैचों का ताजा हाल प्रशंसकों तक पहुंचाया जाएगा। यह ताजा हाल मैच के साथ-साथ दर्शकों तक पहुंचेगा। फीफा विश्व कप-2010 शुक्रवार को शुरू हो रहा है। इसका पहला मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

फीफा विश्व कप के मैच भारतीय समयानुसार शाम पांज बजे, शाम साढ़े सात बजे से और देर रात 12.00 बजे से खेले जाएंगे। भारत में इनका प्रसारण ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स और दूरदर्शन पर होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+