जोहांसबर्ग। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि विश्व कप-2010 से ठीक पहले लिए गए 256 डोप टेस्ट के नतीजे नकारात्मक पाए गए हैं। फीफा के शीर्ष मेडिकल अधिकारी जिरी डोराक ने शनिवार को कहा, "सभी टीमों ने हमारे साथ पूरा सहयोग किया। हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। हमने कुल 512 डोप टेस्ट किए थे।"
फीफा ने विश्व कप से पहले सभी 32 टीमों के आठ-आठ खिलाड़ियों का परीक्षण किया था। फीफा ने कहा है कि विश्व कप के दौरान भी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट जारी रहेगा। इस दौरान सभी 64 मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का औचक परीक्षण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।