न्यूयार्क/केपटाउन। फ्रांस के फुटबाल दिग्गज जिनेदिन जिदान ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के तहत फीफा विश्व कप-2010 के साथ ही 'गरीबी मिटाओ' अभियान शरू किया है।
जिदान के इस अभियान में उनके साथ आइवरी कोस्ट के स्टार फुटबालर दिदेर ड्रोग्बा भी हैं। इन दोनों फुटबाल सितारों ने लोगों से गरीबी के खिलाफ अभियान से जुड़ने की अपील की है। आइवरी कोस्ट के कप्तान ड्रोग्बा ने कहा, "गरीबी के खिलाफ अभियान में कोई दर्शकदीर्घा में नहीं बैठ सकता। करोड़ों गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के लिए हम सभी लोगों को मैदान में उतरना होगा।"
दूसरी ओर जिदान ने कहा, "विश्व कप में लोग अपने टीमों का समर्थन करते हैं। इसी तरह का जोश हमें गरीबी और भूख के खिलाफ भी दिखाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।