कोलकाता। विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद अपनी सबसे ज्यादा पसंदीदा टीम अर्जेटीना और स्पेन को दक्षिण अफ्रीका में चले रहे फीफा विश्वकप में जीतते देखना चाहते हैं। आनंद ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया, "मैं फीफा विश्वकप देख रहा हूं। इस बार के विश्वकप में अर्जेटीना और स्पेन मेरी पसंदीदा टीम हैं।"
कोलकाता में एनआईआईटी इंटर-कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए आनंद ने कहा कि लियोनेल मेस्सी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
उधर बॉलीवुड सितारों पर भी फीफा का बुखार चरम पर है। जॉन अब्राहम ने जहां अपना पूरा घर फीफा मय कर दिया है, वहीं अभिषेक बच्चन ब्राजील की टीम को सपोर्ट करने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा बिपाशा बसु, शर्मन जोशी और शाहरुख खान समेत कई सितारों पर फीफा का खुमार चढ़ा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।