फीफा: पीठ का ऑपरेशन कराएंगे इटली के बफन
इर्नी। इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के गोलकीपर गियानलुगियी बफन फीफा विश्व कप-2010 के बाद अपने पीठ का ऑपरेशन कराएंगे। समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक बफन को 14 जून को पराग्वे के खिलाफ खेले गए ग्रुप-एफ के मुकाबले के दौरान पीठ में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। वह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा था।
युवेंट्स के लिए पेशेवर फुटबाल खेलने वाले बफन का चित्सकीय परीक्षण किया गया था, जिसमें उनके एक 'हर्नियाटेड डिस्क' के अपनी जगह छोड़ने की पुष्टि हुई थी। बफन को इस तकलीफ से उबरने के लिए ऑपरेशन करना होगा और इसके लिए उन्होंने विश्व कप के बाद समय निकालने का फैसला किया है।
डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बफन को कम से कम चार महीने तक आराम करना होगा। इस कारण वह सेरी-ए के आगामी सत्र की शुरुआत में अपनी टीम को सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications