Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फुटबॉल ने वीनस को किया परेशान और भ्रमित

लंदन। एक तरफ जहां पूरी दुनिया पर फुटबॉल का बुखार चढ़ा हुआ है वहीं पांच बार की विम्बलडन चैंपियन वीनस विलियम्स को इस खेल और इसके नियमों ने परेशान कर रखा है। वीनस इस खेल को देखने के बाद उत्साहित होने से कहीं ज्यादा भ्रमित और परेशान हैं। सोमवार से शुरू हो रहे विम्बलडन चैंपियनशिप में दूसरी वरीयता प्राप्त वीनस फीफा वर्ल्ड कप-2010 में अमेरिका द्वारा तीन गोल किए जाने के बावजूद स्लोवेनिया के साथ 2-2 से ड्रॉ रहे मुकाबले की वजह नहीं समझ पा रही हैं।

वीनस ने कहा, "मुझे फुटबॉल में कोई नियम नहीं मालूम। इसलिए जब भी मैदान में कुछ घटता है तो मैं भ्रमित हो जाती हूं। मैं अभी इस खेल के बारे में कुछ नहीं जानती हूं, इसलिए अभी धीरे-धीरे सीख रही हूं।"

वहीं, वीनस के हमवतन टेनिस साथी और तीन बार विम्बलडन का फाइनल खेल चुके एंडी रॉडिक इस खेल में ज्यादा रूचि लेते दिखे। रॉडिक ने कहा, "मैं इस खेल के नियमों को जानता हूं। मैं यह जानता हूं कि अगर किसी एक अमेरिकी खिलीड़ी को स्लोवेनिया के दो खिलाड़ी रोकते हैं तो अमेरिकी खिलाड़ी के हक में फाउल दिया जाता है।"

क्लिक करें- फीफा विश्‍व कप स्‍पेशल पेज

रॉडिक ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड और अल्जीरिया के मुकाबले में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैंने वह मुकाबला (इंग्लैंड बनाम अल्जीरिया) नहीं देखा। इस मुकाबले की वजह से लंदन में हुए ट्रैफिक की कमी का आनंद उठाते हुए मैं शहर गया और बाहर ही खाना खाया।' तीस वर्षीय वीनस ने कहा कि लंदन आने के बाद से उन्होंने भी कभी-कभार फुटबॉल मैच देखा है जिसका बुखार लगभग पूरी दुनिया पर चढ़ा हुआ है।

वीनस ने कहा, "मेरी छोटी बहन सेरेना देखती है इसलिए मुझे भी देखना पड़ता है। मैंने अमेरिका के मुकाबले का पूरा आनंद उठाया था। मेरे ख्याल से जब आप अपने देश का समर्थम करते हैं तो यह मुकाबला और मजेदार हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "मैंने सुना की हमने (अमेरिका) तीन गोल किए। लेकिन आखिर में क्या हुआ मुझे नहीं समझ आया। क्योंकि मुझे अभी तक इसके नियम नहीं मालूम हैं लेकिन फिर भी जब वे गोल करने की तरफ दौड़ते हैं तो देखने में बहुत मजा आता है।" वीनस अपने करियर के 50वें ग्रैंड स्लैम में भाग लेने के लिए लंदन पहुंची हैं। जहां एकल वर्ग के पहले चरण में उनका मुकाबला पराग्वे की खिलाड़ी रोसाना रियो से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+