Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्विट्जरलैंड को हराकर चिली अंतिम-16 में

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अमेरिकी देश चिली ग्रुप-एच से फीफा विश्व कप-2010 के अंतिम-16 दौर में पहुंचने में सफल रहा है। उसने सोमवार को नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में खेले गए रोचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 1-0 से पराजित किया। चिली ने फारवर्ड खिलाड़ी मार्क गोंजालेज द्वारा 75वें मिनट में किए गए शानदार गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की थी। दोनों टीमें मध्यांतर तक एक भी गोल नहीं कर सकी थीं।

मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के बीच बढ़त हासिल करने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ, जिसमें गोंजालेज ने चिली को जीत दिलाई। गोंजालेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 31वें मिनट में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी वालोन बेहरामी को लाल कार्ड दिखाया गया था। इसके बाद से स्विट्जरलैंड को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल जारी रखना पड़ा। इस विश्व कप में अब तक कुल नौ खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया जा चुका है।

क्लिक करें: फीफा 2010 स्‍पेशल पेज

स्विट्जरलैंड की टीम ने हालांकि इस मैच के जरिए एक नया विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। इस टीम ने 1994 विश्व कप के बाद 551 मिनट तक अपने खिलाफ बिना किसी गोल के मैदान में बिताए। स्विट्जरलैंड की टीम ने इटली का पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया। चार बार की चैम्पियन इटली की टीम ने 1986 और 1990 के बीच कुल 550 मिनटों तक अपने खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया था।

चिली ने अपने पहले मैच में होंडुरास को 1-0 से हराया था जबकि स्विट्जरलैंड ने विशेषज्ञों को चौंकाते हुए यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन को इसी अंतर से हराया था। इस तरह चिली ने दो मैचों से छह अंक जुटा लिए हैं जबकि स्विट्जरलैंड के इतने ही मैचों से तीन अंक हैं। स्पेन और होंडुरास का खाता नहीं खुला है। विश्व वरीयता क्रम में चिली को 18वां स्थान प्राप्त है जबकि स्विट्जरलैंड 24वीं वरीयता प्राप्त टीम है। यूरोपीयन रैकिंग में स्विट्जरलैंड को 14वीं तथा दक्षिण अमेरिकी रैंकिंग में चिली को चौथी वरीयता प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+