जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 में सोमवार को स्पेन की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड विला के शानदार प्रदर्शन की बदौलत होंडुरास को 2-0 से हरा दिया।
स्थानीय एलिस पार्क स्टेडियम में बार्सिलोना के स्टार विला ने खेल के 17वें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद 51वें मिनट में भी उन्होंने दूसरा गोल किया। इस तरह से यह मैच 2-0 से स्पेन के पक्ष में रहा।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आश्चर्यजनक ढंग से हारने वाली स्पेन की टीम ने इस जीत से तीन अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में अगर वह शुक्रवार को चिली को हरा देती है तो अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।