पोलोक्वे। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप-2010 में मंगलवार को ग्रीस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे।
पोलोक्वे। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप-2010 में मंगलवार को ग्रीस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अर्जेटीना के कोच डिएगो माराडोना मेसी के 23वें जन्मदिन से दो दिन पहले उन्हें कप्तानी सौंपकर एक तोहफा देना चाहते हैं।
मेसी अपनी टीम के मिडफिल्डर जेवियर मास्चेरानो की जगह कप्तानी संभालेंगे। जेवियर को आराम दिया गया है। माराडोना का यह फैसला उन लोगों के लिए चौंकाने वाला है जो कप्तानी जुआन सेबस्टिन वेरोन को सौंपे जाने की संभावना जता रहे थे।
वैसे सिर्फ कप्तानी ही नहीं, कोच माराडोना ग्रीस के खिलाफ टीम में कई और बदलाव भी कर सकते हैं। अर्जेटीना पहले ही अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंतिम-16 में जगह पक्की कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।