उरुग्वे ने मेक्सिको को 1-0 से हराया
रस्टेनबर्ग। दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने फीफा विश्व कप-2010 के अंतर्गत मंगलवार को रॉयल बोफोकेंग स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के रोचक मुकाबले में मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको को 1-0 से पराजित कर दिया।
मध्यांतर तक उरुग्वे ने इसी अंतर से बढ़त बनाए रखा था। उरुग्वे ने 43वें मिनट में अपना पहला गोल किया था। उसके लिए यह गोल फारवर्ड खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने किया। सुआरेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हार के बावजूद मेक्सिको की टीम अंतिम-16 दौर में पहुंचने में सफल रही क्योंकि मैंगुआंग/ब्लोमफोंटेन में खेले गए ग्रुप-ए के एक अन्य मुकाबले में फ्रांस को 2-1 से हराने के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम अंतिम-16 की दौड़ से बाहर हो गई। मेक्सिको की टीम गोल अंतर के लिहाज से अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही।
उरुग्वे ने तीन मैचों से सात अंक जुटाए हैं जबकि मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के चार-चार अंक हैं। इस ग्रुप की अंतिम टीम फ्रांस को दो हार और एक ड्रॉ के साथ इस विश्व कप से बाहर हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications