Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा से बाहर होकर भी गौरवान्वित हैं मेजबान

मैंगुआंग/ब्लोमफोंटेन। मेजबान दक्षिण अफ्रीका बेशक फीफा विश्व कप-2010 के अगले दौर में नहीं पहुंच सका लेकिन उसके खिलाड़ियों और कोच को अपने प्रदर्शन पर गर्व है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मंगलवार को फ्री स्टेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के एक मुकाबले में फ्रांस को 2-1 से पराजित किया लेकिन इसके बावजूद वह अंतिम-16 में नहीं पहुंच सकी।

इस ग्रुप से उरुग्वे और मेक्सिको की टीमें आगे बढ़ी हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच कार्लोस अल्बटरे परेरा का कहना है कि बाहर होना निराशाजनक है लेकिन उनकी टीम का नाकाम नहीं कहा जा सकता।

क्लिक करें: फीफा से जुड़ी ताज़ा खबरें

परेरा ने कहा, "हम एक मैच जीते, एक ड्रॉ खेला और एक में हारे। हमने अंतिम-16 में पहुंचने की बात कभी नहीं की थी। हम मैच दर मैच की रणनीति पर चल रहे थे। इस लिहाज से हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व है। अगले दौर में नहीं पहुंचने की निराशा बेशक है लेकिन हमारे प्रदर्शन पर नाकामी का ठप्पा नहीं लगाया जा सकता।"

परेरा ने कहा कि उन्होंने अपने देशवासियों से वादा किया था कि उनकी टीम शानदार जीत के साथ अपने लिए टूर्नामेंट का समापन करेगी और उनकी टीम ऐसा करने में सफल रही। परेरा ने कहा, "हमने देशवासियों से किया वादा निभाया है। हमने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उरुग्वे के खिलाफ हमने कुछ मौके गंवाए थे लेकिन फ्रांस के खिलाफ हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+