प्रीटोरिया। फीफा विश्व कप-2010 के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे विदेशी दर्शकों के कारण इस देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंच रहा है।
11 जून को विश्व कप का उद्घाटन हुआ था और तब से लेकर पहले सप्ताह के अंत तक विदेशी पर्यटक यहां 12.8 करोड़ डॉलर खर्च कर चुके हैं। यह राशि 2009 में वर्ष के इस समय तक यहां पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों द्वारा खर्च की गई राशि से 54 फीसदी अधिक है।
एक जून से 20 जून तक कुल 900,000 लोगों ने यहां के बैंकों से पैसे निकाले। इसका मतलब यह है कि रोजाना 45,000 लोगों ने यहां से पैसे निकाले। बुआ न्यूज के मुताबिक यह प्रतिशत 2009 की तुलना में 60 फीसदी अधिक है।
विदेशी पर्यटकों ने सबसे अधिक अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और प्री-पेड कार्ड से खरीददारी की। यहां पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या ब्रिटेन के लोगों की है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्राजील के दर्शकों का क्रम उसके बाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।