जोहांसबर्ग/नुल्सप्रुईट। फीफा विश्व कप-2010 में बुधवार का दिन जर्मनी और घाना के लिए शानदार रहा जबकि आस्ट्रेलिया व सर्बिया को निराशा हाथ लगी। घाना की टीम सबसे ज्यादा भाग्यशाली रही जिसे हार के बावजूद अंतिम-16 में जगह मिल गई।
जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में 83 हजार से अधिक दर्शकों के सामने जर्मनी ने घाना को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जर्मन टीम ने अंतिम-16 में जगह बना ली। वह ग्रुप-डी में शीर्ष पर रही। जर्मनी की ओर से मेसुट ओजील ने गोल किया।
क्लिक करें- फीफा की अन्य खबरें
इस हार के बावजूद घाना अगले दौर में पहुंच गया। वहीं आस्ट्रेलिया और सर्बिया को बाहर होना पड़ा। अगले दौर में जर्मनी का मुकाबला इंग्लैंड से रविवार को होगा। दूसरी ओर घाना की भिडं़त शनिवार को अमेरिका से होगी।
एक अन्य मुकाबले में बुधवार को ही आस्ट्रेलिया ने सर्बिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम अगले दौर में जगह नहीं बना सकी। आस्ट्रेलिया के दो गोलों के मुकाबले सर्बिया एक ही गोल कर सका। इस हार के साथ ही सर्बिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।