जोहांसबर्ग। ब्राजील के मिडफिल्डर एलानो और पुर्तगाल के डेको के शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुआ है क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को आइवरी कोस्ट के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान एलानो के दाहिने पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने शुरुआती दोनों मुकाबलों में ब्राजील के लिए गोल किया।
दूसरी ओर पुर्तगाल के मिडफिल्डर डेको के कूल्हे में चोट लग गई थी। खबर है कि वह अभी चोट से उबर नहीं है। डेको ब्राजीलियाई मूल के हैं।
गौरतलब है कि ग्रुप-जी से ब्राजील पहले ही अंतिम -16 में पहुंच गई है। ब्राजील ने पिछले मैच में उत्तर कोरिया को 7-0 से हराया था। ऐसे में ब्राजील और पुर्तगाल के बीच एक रोचक मुकाबले की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।