फीफा : इटली के बाहर होने से हैरान नहीं डुंगा
डरबन। मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली की टीम फीफा विश्व कप-2010 से बाहर हो चुकी है लेकिन ब्राजीली टीम के कोच कार्लोस डुंगा इस नतीजे से हैरान नहीं है।
डुंगा ने डरबन में गुरुवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा, "हम हमेशा कहा करते हैं कि फुटबाल में चौंकाने वाले नतीजे आते हैं। अब तक तो मुझे इस विश्व कप में कोई चौंकाने वाले नतीजा नहीं मिला है। अगले दौर में पहुंचने के लिए सभी टीमों ने अपना पूरा जोर लगाया है।"
इटली की टीम गुरुवार को स्लोवाकिया के हाथों हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। डुंगा मानते हैं कि फुटबाल का वैश्वीकरण हो चुका है और सभी टीमों को चौंकाने वाले नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। बकौल डुंगा, "प्रत्येक टीम को चौंकाने वाले नतीजे के लिए तैयार रहना चाहिए। फुटबाल का स्वरूप बदल चुका है। अब छोटी टीमें भी अच्छा प्रदर्शन करने लगी हैं।"
इटली के साथ-साथ 2006 की उपविजेता फ्रांसीसी टीम भी विश्व कप से बाहर हो चकी है। इस तरह इस विश्व कप से पिछले बार के चैम्पियन और उपविजेता की छुट्टी हो चुकी है। इस लिहाज से इस वर्ष किसी नए चैम्पियन के सामने आने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications