Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा: हिग्वेन और विट्टेक 'गोल्डन बूट' की दौड़ में

जोहांसबर्ग। अर्जेटीना के स्टार मिडफील्डर गोंजालो हिग्वेन और स्लोवाकिया के मिडफील्डर रॉबर्ट विट्टक फीफा विश्व कप-2010 में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'गोल्डन बूट' की दौड़ में शामिल हैं।

हिग्वेन के नाम इस विश्व कप का अब तक का एकमात्र हैट्रिक दर्ज है जबकि विट्टेक गुरुवार को इटली के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में दो गोल दागने के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में हिग्वेन के साथ जुड़ गए। दोनों के नाम तीन-तीन गोल हैं।

इसके अलावा एक दर्जन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक विश्व कप में दो-दो गोल किए हैं। इनमें आस्ट्रेलिया के ब्रेट हॉलमैन, ब्राजील के लुइस फेबियानो, ब्राजील के इलानो, कैमरून के सैमुएल एट्टो, घाना के असामोह ग्यान, जापान के केईसुके होंडा, नाइजीरिया के कालू उचे, पुर्तगाल के टियागो, उरुग्वे के डिएगो फोर्लान, दक्षिण कोरिया के ली जुंग सू, स्पेन के डेविड विला और अमेरिका के लेंडन डोनोवान शामिल हैं।

क्लिक करें- फीफा 2010 की अन्‍य खबरें

इसके अलावा 63 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक इस विश्व कप में एक-एक गोल करने में सफलता हासिल की है। इनमें से कई खिलाड़ियों के नाम एक से अधिक गोल दर्ज हो सकते हैं क्योकि उनकी टीमें अगले दौर में प्रवेश कर गई हैं।

दो मौका ऐसा भी आया है जब इस विश्व कप में आत्मघाती गोल हुए हैं। पहला गोल डेनमार्क के खिलाड़ी डेनिएल अगेर के नाम दर्ज है जबकि दूसरा आत्मघाती गोल दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पार्क यू यंग के नाम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+