फीफा: 'इटली में महान खिलाड़ियों का दौर नहीं रहा'
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 से निराशाजनक विदाई के बाद इटली के कप्तान फेबियो कानावारो ने कहा है कि अब उनके देश में महान खिलाड़ियों का दौर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इटली में नवोदित फुटबालरों पर पहले से कहीं ज्यादा निवेश करने की जरूरत है।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार की फेबियो ने कहा कि मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली को अपने खेल में बहुत सुधार करने की जरूरत है। यहां की नवोदित प्रतिभाओं को ज्यादा बढ़ावा देना होगा, वरना अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर भी टीम को इसी तरह संघर्ष करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, "इस बात की पूरी संभावना है कि टीम में कई बदलाव किए जाएं। फिलहाल इटली में मेरी पीढ़ी के खिलाड़ियों जैसी प्रतिभाएं सामने नहीं आ रही हैं। एक दौर था जब हमारी टीम में कई महान खिलाड़ी हुआ करते थे।"
इतालवी कप्तान ने कहा, "यह बातें सिर्फ राष्ट्रीय टीम ही नहीं बल्कि हमारे क्लबों पर भी लागू होती हैं। मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। हमें युवाओं को लेकर अधिक निवेश करना होगा।" गौरतलब है कि गुरुवार को स्लोवाकिया के खिलाफ 2-3 से हारने के साथ ही इटली का अभियान खत्म हो गया। इटली ने वर्ष 2006 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications